पीलीभीत: शाहगढ़ स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पीलीभीत। शाहगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव अभयपुर निवासी 32 वर्षीय भगवतशरण बरेली के एक अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने गए थे और वुधवार की रात घर लौटने पर हुआ हादसा।