अनूपपुर: 31 बसाहटों में गहराया पेयजल संकट, योजनाएं तैयार पर अमल नहीं, ग्रामीण गंदे पानी पर निर्भर, राहत का इंतजार
अनूपपुर जिले की 31 बसाहटों में गर्मी के साथ पेयजल संकट गहराता जा रहा है। स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने इन क्षेत्रों को चिन्हित कर कार्ययोजना तैयार की, लेकिन अब तक क्रियान्वयन शुरू नहीं हो सका। कई गांवों में हैंडपंप सूख चुके हैं, जिससे ग्रामीण झिरिया, तालाब और अन्य असुरक्षित स्रोतों का पानी पीने को मजबूर हैं।