नगर निगम ने बडे़ बकायादारों पर एक बार फिर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। निगम की राजस्व टीम ने बुधवार शाम 4:00 बजे बेहट रोड स्थित एक पैट्रोल पम्प व तीन दुकानों को बकाया जमा न करने पर सील कर दिया। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर बड़े बकायादारों पर कार्रवाई की गयी।