महसी: मुरली पुरवा पंचायत भवन के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत और दो घायल
खैरीघाट थाना क्षेत्र में मुरली पुरवा गांव स्थित पंचायत भवन के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक मासूम सहित दो लोग घायल हो गए। हादसे में अवध राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 9 वर्षीय पंकज और बाइक चला रहा रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी शिवपुर में भर्ती कराया गया।