पवई: कलेक्टर के आदेश पर अतिवृष्टि एवं बाढ़ की जानकारी एकत्रीकरण को लेकर लगाई गई कर्मचारियों की ड्यूटी
Pawai, Panna | Jul 3, 2024 अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय पन्ना द्वारा वर्षाकाल के लिए तहसीलदार कार्यालय पन्ना में स्थापित कन्ट्रोल रूम के सुचारू रूप से संचालन और प्रतिदिन तहसील कार्यालय से अतिवृष्टि व बाढ़ की जानकारी एकत्र कर वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।