शाहबाद: शाहाबाद घाटी में फिर दिखा पैंथर, राहगीरों में दहशत, वन विभाग हुआ सतर्क
Shahbad, Baran | Jul 5, 2026 जानकारी रविवार सुबह 11 बजे मिली शाहाबाद घाटी क्षेत्र में एक बार फिर पैंथर की मौजूदगी देखे जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने घाटी के समीप पैंथर को घूमते हुए देखा, जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र का निरीक्षण कर निगरानी बढ़ा दी।