मेदिनीनगर (डालटनगंज): बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन का असर, गढ़वा-पलामू समेत 8 जिलों में भारी बारिश का आज अलर्ट जारी
बंगाल की उत्तर-पश्चिम खाड़ी में बने गहरे डिप्रेशन का असर अब झारखंड में साफ दिखाई देने लगा है। गढ़वा और पलामू समेत कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पलामू जिले में सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने रांची, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, पलामू, चतरा और हजारीबाग जिलों में भारी बारिश की चेत