गुना जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन किया जा रहे है। 18 जनवरी को कुंभराज मंडी प्रांगण में होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर 15 जनवरी शाम को लोगों ने ट्रैक्टरों और बैंड बाजों से नगर में राम फेरी निकाली। इस दौरान धार्मिक भजनों पर लोगों ने जमकर जयकारे लगाए। हिंदू सम्मेलन में नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होने आग्रह किया।