मंदसौर: 5000 के पार हुआ मंदसौर को संभाग बनाने के लिए गांधी चौराहे पर चलाए जा रहे पोस्टकार्ड अभियान का आंकड़ा
मंदसौर को संभाग बनाने के लिए निरंतर पोस्टकार्ड अभियान चलाया जा रहा है, मंदसौर जिले का दुर्भाग्य रहा है कि इस क्षेत्र को मिलने वाली हर सुविधा या तो रुक जाती है या छीन ली जाती है, उसी को लेकर मंदसौर में नागरिक मंच आप और हम द्वारा मंदसौर को संभाग बनाने की मांग को लेकर पोस्टकार्ड अभियान के रूप में आंदोलन शुरू किया है।