खगौल: दानापुर के सरारी गांव में करैत सांप के कहर से दो दिन में चाचा-भतीजी की मौत,गांव में मातम
दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के सरारी गांव में करैत सांप के काटने से एक ही परिवार के दो लोगों की दो दिनों के भीतर मौत हो गई। मृतकों में 48 वर्षीय मुन्ना महतो और उनकी 12 वर्षीय भतीजी शामिल हैं। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह मुन्ना महतो को घर में सोकर उठने के दौरान सांप ने काट लिया। शुरुआत में इसे सामान्य घटना समझा गया, लेकिन