सोहागपुर: ज़िले में अलग-अलग 10 जगहों पर दबिश देकर पुलिस ने 52 लीटर अवैध शराब की ज़ब्त, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
शहडोल जिले की पुलिस ने रविवार को लगभग 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि जिलेभर की पुलिस ने 10 अलग-अलग स्थानो पर दबिश देकर 52 लीटर अवैध शराब जप्त की है,पुलिस ने बताया है कि जप्त की गई शराब की कीमत लगभग 6160 रुपए है, यह कार्यवाही मुखबिर की सूचना पर की गई है,कार्यवाही में 10 लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं पर मामला भी दर्ज किया गया है।