बांसवाड़ा: पुराना बस स्टैंड के पास अंडे के ठेले में फटा गैस सिलेंडर, सामान जलकर हुआ राख
शहर के व्यस्ततम इलाके पुराना बस स्टैंड के पास नारायण यादव नामक व्यक्ति की अंडे की ठेलागाड़ी में अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गाड़ी सहित उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे लोग आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।