कोटड़ी: मंशा गांव में मोबाइल टावर से भारी उपकरण गिरा, बड़ा हादसा टल गया
Kotri, Bhilwara | May 31, 2026 मंशा गांव में मोबाइल टावर से भारी उपकरण गिरा, बड़ा हादसा टला कोटड़ी थाना क्षेत्र के मंशा गांव में चारभुजा मंदिर के पास स्थित मोबाइल टावर से तेज आंधी के दौरान एक भारी उपकरण टूटकर नीचे गिर गया। उपकरण घर के बाहर खेल रहे बच्चों से महज दो फीट दूर गिरा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उपकरण लंबे समय से ढीला लटका हुआ था