बिहारीगंज थाना क्षेत्र में शराब कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।गुरुवार की सुबह पुलिस ने देशी चुलाई शराब कांड के मुख्य आरोपी विलास महतो को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि 20 जनवरी को इसी मामले में 101 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ दो तस्कर पकड़े गए थे, जिनकी निशानदेही पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। गुप्त सूचना पाकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।