पीथमपुर: पीथमपुर में नवदुर्गा उत्सव के समापन पर माता की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए निकला चल समारोह
पीथमपुर में नवदुर्गा उत्सव के समापन पर माता की प्रतिमाओं के विसर्जन चल समारोह निकले। गुरुवार शाम 4:00 तक विभिन्न मंडलों ने ढोल-ताशे और भजनों के साथ देवी मां को विदाई दी।छोटे मंडलों के साथ-साथ बड़े पंडालों की प्रतिमाओं के विसर्जन में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। जुलूसों में महिलाएं और बालिकाएं बड़ी संख्या में नजर आ रही हैं।