पीथमपुर: पीथमपुर की औद्योगिक नगरी में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला आया सामने
पीथमपुर की औद्योगिक नगरी में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाना सेक्टर एक पुलिस ने इस मामले में आरोपी शहबाज खान को बुधवार दोपहर 2:00 गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।