लोहरदगा: जनता की आवाज को संसद और मंत्रालयों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है याचिका समिति,लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत।
दार्जिलिंग स्थित चिया ताज कुटीर में गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे लोकसभा की याचिका संबंधी संसदीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में आम जनता से जुड़ी विभिन्न याचिकाओं, शिकायतों तथा जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में समिति के सदस्य एवं लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत विशेष रूप से उपस्थित रहे।