मैरवा: मैरवा थाना मोड़ पर वाहन जांच में पुलिस ने डीसीएम से 329 किलो गांजा के साथ चालक को किया गिरफ्तार
Mairwa, Siwan | Sep 27, 2025 मैरवा थाना क्षेत्र के थाना मोड पर शनिवार की सुबह 11:00 पुलिस द्वारा चलाई जा रही। वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जांच के क्रम में डीसीएम वाहन से लगभग 329 किलो गांजा बरामद किया है।साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।