अररिया के महल गांव थाना क्षेत्र के प्रसादपुर डुमरिया गांव में फसल को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया और विवाद बढ़कर मारपीट की घटना में तब्दील हो गई. इस घटना में एक महिला जख्मी हो गई है जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.