पीलीबंगा पुलिस ने धार्मिक स्थलों एवं किरयाना की दुकानों में चोरी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आज रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि जगदीश प्रसाद पुलिस निरीक्षक थाना अधिकारी पुलिस थाना पीलीबंगा के नेतृत्व में टीम ने आरोपी नूरनबी निवासी कमरानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से वारदातों के संबंध में पूछताछ पर अनुसंधान कर रही है।