प्रतापगढ़: बैजलपुर गांव में पुलिस ने बजाई डुगडुगी, गुंडा एक्ट के तहत आरोपी अनिल सिंह को 6 माह के लिए जिला बदर किया
प्रतापगढ़ के बैजलपुर, थाना अंतू निवासी अभियुक्त अनिल सिंह पुत्र राम लौट सिंह को न्यायालय प्रयागराज ने धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत जनपद सीमा से 6 माह के लिए निष्कासित किया है। आदेश वाद संख्या 2051/2024 के अंतर्गत पारित किया गया। बुधवार दोपहर 3 बजे पुलिस ने अनिल के घर पुलिस ने नोट्स चस्पा कर डुगडुगी बजाई।