गम्हरिया: बभनी पंचायत के सहयोग शिविर में 37 आवेदन, 21 का मौके पर निपटारा
गम्हरिया प्रखंड के बभनी पंचायत भवन में आयोजित सहयोग शिविर में लोगों की समस्याएं सुनी गईं। शिविर में कुल 37 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 21 का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। स्वच्छता कर्मियों ने एक साल से वेतन नहीं मिलने की शिकायत की, जिस पर बीडीओ शाएक आलम ने जल्द भुगतान का आश्वासन दिया। वहीं पंचायत की खराब स्ट्रीट लाइट, स्वास्थ्य केंद्र की जमीन और डाकघर के