सीकर की सदर थाना पुलिस ने आनंदपाल गैंग के सरगना और हिस्ट्री सीटर बालवीर बानूड़ा के बेटे सुभाष बानूड़ा को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस ने सुभाष बानूड़ा को 2018 के आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया है। गौरतलब है के जेल में बालवीर की हत्या होने के बाद सुभाष बानूड़ा आनंदपाल गैंग में शामिल हो गया था।