गरौठा: भसनेह में श्री विष्णु महायज्ञ एवं भागवत कथा का भव्य समापन, सामूहिक विवाह और विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब
झांसी के गुरसरांय क्षेत्र के ग्राम भसनेह में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा का समापन पूर्णाहुति, विशाल भंडारे और सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन के साथ हुआ। आयोजन में तीन जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे, जबकि हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धर्म लाभ लिया। कथा व्यास बृजेश त्रिपाठी ने सात दिनों तक भागवत कथा का रसपान