कांडी: देवर ने भाभी की नुकीले हथियार से कर दी हत्या, भतीजा गंभीर रूप से घायल
Kandi, Garhwa | Jun 5, 2026 कांडी प्रखंड के मझिगांवां गांव स्थित अकड़हवा टोला के मुसहरवा डेरा में शुक्रवार की सुबह पारिवारिक विवाद में देवर ने अपनी भाभी की हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे भतीजे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मृतका 45 वर्षीय उर्मिला मुसहर मिर्जा मुसहर की पत्नी थी। वहीं मृतका का पुत्र 16 वर्षीय अर्जुन मुसहर घायल हो गया, जिसका इलाज कांडी पीएचसी में चल रहा है।