चक्रधरपुर प्रखंड की टोकलो थाना क्षेत्र के बाघमारा गांव निवासी एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला चक्रधरपुर टोकलो रोड से लापता हो गई। इसे लेकर परिजन काफी परेशान है। इसकी जानकारी परिजनों ने सोमवार रात नौ बजे दी। परिजनों ने बताया कि 65 वर्षीय वृद्ध महिला भारती महतो सोमवार की दोपहर टोकलो रोड से लापता हो गई।