ज्ञान भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय, नेहालपुर में जिला प्रशासन व महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों को समानता, गुड टच–बैड टच और सुरक्षा हेल्पलाइन 112, 1098, 181 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।