बाजपट्टी: दूसरी शादी करने के आरोप में पुलिस ने मधुबन गांव से एक युवक को किया गिरफ्तार
बाजपट्टी पुलिस ने थाना क्षेत्र के मधुबन गांव से दूसरी शादी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मोहम्मद इरफान के रूप में की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक की पत्नी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि मोहम्मद इरफान ने दूसरी शादी कर ली है।