बाजपट्टी: रसलपुर गांव से 5 किलो गांजा के साथ पुलिस ने की युवक को किया गिरफ्तार
बाजपट्टी पुलिस ने रसलपुर गांव से 5 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने उसकी बाइक को जप्त किया है। बाजपट्टी थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पकड़े गए युवक की पहचान राहुल कुमार के रूप में की गई है।