नरकटियागंज लौरिया मुख्य पथ पर जमंगलापुर पेट्रौल पंप के पास दो बाइको की आमने सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दूसरा युवक घायल है। सूचना पर शिकारपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सदल बल घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ति कराया गया है।