राजपुर प्रखंड के अकबरपुर पंचायत अंतर्गत तिलकड़ा डेरा गांव में छठ पूजा के लिए घाट बनाने गए 36 वर्षीय युवक सुदामा चौहान की तालाब के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना मंगलवार की 2:00 बजे अपराहन के लगभग घटी है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने अन्य साथियों के साथ छठ पूजा घाट बनाने के लिए गांव से बाहर विशाल पोखरा के पास गया था।