डिबाई: राजघाट स्थित आवास पर विधायक सीपी सिंह ने लगाया जनता दरबार, सुनी फरियादियों की समस्या
मंगलवार को राजघाट स्थित आवास पर विधायक सीपी सिंह ने जनता दरबार लगाकर फरियादियों की समस्या सुनी है। जनता दरबार में क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से काफी संख्या में लोग पहुंचे हैं। विधायक ने लोगों की समस्या सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए हैं।