डिबाई: डिबाई के खुदादिया से एसडीएम दीपक कुमार ने पुलिस के साथ मिलकर मिट्टी का अवैध खनन करती जेसीबी और डंफर पकड़ा
डिबाई एसडीएम दीपक कुमार ने शनिवार की शाम पुलिस के साथ गांव खुदादिया के जंगल में मौके पर मिले पोप लाइन जेसीबी मशीन और डम्फर को मिट्टी खनन करते पकड़ लिया है। बीते काफी समय से क्षेत्र में हो रहे मिट्टी के अवैध खनन होने की सूचना मिल रही थी।