डिबाई: लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर नरोरा और रामघाट क्षेत्र में पुलिस ने अर्धसैनिक बल के साथ किया फ्लेग मार्च
रामघाट और नरौरा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव और आगामी त्यौहार के मद्देनजर पुलिस ने अर्धसैनिक बल के के साथ फ्लैग मार्च किया है।लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही आदर्श आचार संहिता लागू होने पर रामघाट थाना प्रभारी पुनम जादौन ने क्षेत्र के गांव जरगवां, रामघाट, रामपुर, जरगवां, कुढैनी आदि में फ्लैग मार्च किया है।