सिंगरौली: शुक्ला मोड़ के समीप खड़े वाहन से टकराई बाइक, चालक गंभीर रूप से हुआ घायल
एक व्यक्ति बीना से ड्यूटी करने के बाद अपने एक दोस्त को मोरवा रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था और वहां से वापस आ रहा था तभी रास्ते में सड़क पर एक ब्रेकडाउन ट्रेलर खड़ी थी और उसी के बगल से दूसरा ट्रेलर आ रहा था जहां बाइक सवार अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रेलर में जाकर टकरा गया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल चालक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया है।