कोडरमा: कोडरमा में 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन
झारखण्ड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के मार्गदर्शन अनुसार Jharkhand@25 थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इसी क्रम में राज्य स्थापना दिवस समारोह एवं राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर, विगत वर्ष की भाँति, “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जाएगा।