बरेली: पुराना शहर के रहने वाले व्यक्ति के मकान की फर्जी नोटरी कराकर दबंगों ने की कब्जे की कोशिश, 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज
पुराना शहर निवासी राजेन्द्र पाल सिंह का एक मकान बरादरी क्षेत्र में है। परिचित सोमवती और उसके पति कल्यान ने मजबूरी बताकर कुछ समय के लिए मकान लिया था। बेटे की शादी में मकान की जरूरत पडी़ तो राजेन्द्र ने मकान खाली करने को कहा। इस पर सोमवती,कल्याण,मोहित और ब्रजेश ने राजेन्द्र की पत्नी की पिटाई कर दी। मकान के बदले दस लाख रुपये रंगदारी मांगने लगे।