संडीला: बघौली क्षेत्र में 14 साल की किशोरी से हुई छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Sandila, Hardoi | Sep 30, 2024 बघौली थाना क्षेत्र में एक 14 साल की किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।इस प्रकरण की जानकारी आज सुबह 11 बजे पुलिस के माध्यम से लगी।गांव के एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसको धमकी दी।पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी।पीड़िता के स्वजन की तहरीर पर बघौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आवश्यक कार्यवाई में जुट गई है।