सांगानेर: जयपुर के मांगयावास में तेज रफ्तार इनोवा कार ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, वैन बिजली के पोल से भी भिड़ी, 3 बच्चे गंभीर घायल
जयपुर के मांगयावास स्थित स्वर्ण पथ पर एक तेज रफ्तार टोयटा इनोवा कार ने स्कूल वैन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि स्कूल वैन बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा भिड़ी। टक्कर के प्रभाव से बिजली का पोल करीब एक फीट आगे खिसक गया। घटना नारायण विहार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हादसे के समय स्कूल वैन में चालक व बच्चे थे।