बड़वाह: बड़वाह के चौड़ापाट पर चोरल नदी का अचानक जलस्तर बढ़ने से इंदौर के 3 युवक बीच नदी मे फंसे,युवकों ने रेस्क्यू कर बचाया
मध्यप्रदेश के बड़वाह सिद्धवरकूट रोड स्थित चौड़ापाट पर चोरल नदी मे पार्टी मना रहे इंदौर के तीन युवकों को बेहद भारी पड़ गया।पार्टी के दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे तीनों युवक बीच नदी में ही फंस गए।गनीमत रही कि सही समय पर वहाँ से गुजर रहे स्थानीय युवाओं की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने अपनी सूझबूझ व कड़ी मशक्कत से तीनों की जान बचा ली।