भिनाय: टैगोर ग्लोबल स्कूल एकलसिंगा की बस और वैन में भिड़ंत, खाई में उतरीं, बिना नंबर की बस व वैन पर उठे सवाल
Bhinay, Ajmer | Jul 3, 2026 भिनाय थाना क्षेत्र के बनेड़िया में एकलसिंगा रोड पर शुक्रवार को सुबह करीब 8 बजे बड़ा हादसा हो गया।टैगोर ग्लोबल स्कूल एकलसिंगा की स्कूल बस और स्कूल वैन आपस में टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में उतर गए।हादसे के वक्त बस और वैन में विद्यार्थी सवार थे।गनीमत रही कि विधार्थीयों को गंभीर चोटे नहीं आई।बस-वैन के दस्तावेज को लेकर जांच जारी है।