घाघरा थाना क्षेत्र के बड़का डीह के समीप ऑटो के पलटने से चालक दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के बाद स्थानीय लोगों व एंबुलेंस की मदद से उसे शनिवार की रात सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे रिम्स रेफर कर दिया लेकिन परिजन नहीं होने के कारण उसे रिम्स नहीं ले जाया गया। घायल पालकोट रोड निवासी पंकज नामक युवक है जो बैटरी वाला टेंपो चलाता है।