नगर पालिका मे भाजपा के पार्षद और पार्षद प्रतिनिधि नगर पालिका में चल रही खींचतान और इस खींचतान के बीच शहर में विकास कार्यों के अवरुद्ध होने से नाराज हैं। इन बातों को लेकर बुधवार दोपहर से उन्होंने धरना प्रारंभ किया था। उनका धरना अनिश्चित कालीन है। यही वजह है कि बुधवार देर रात 11 भी पार्षद धरना स्थल पर डटे रहे। हालांकि पार्षदों की संख्या एक दर्जन के आसपास थी।