चूरू: व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को ट्रेड लाइसेंस जारी करने हेतु शिविर 26 नवंबर तक, आयुक्त अभिलाषा सिंह ने दी जानकारी
Churu, Churu | Nov 18, 2024 चूरू नगरपरिषद क्षेत्र में आमजन को जागरूक करने एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को ट्रेड लाईसेंस (अनुज्ञा पत्र) जारी करने हेतु 26 नवंबर, 2024 तक नगरपरिषद कार्यालय में विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे। नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने बताया कि चूरू नगरपरिषद क्षेत्र में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालन के लिए नगरपरिषद से होटल, रेस्टोरेन्ट आदि को अनुज्ञा पत्र लेना होगा।