शाहपुरा: शहपुरा के ग्राम जुगपुरा में नर्मदा नदी घाट पर अवैध रेत उत्खनन, पोकलेन मशीन और मोटर बोट जब्त
जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर खनिज, राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने तहसील शहपुरा के नदी घाटों का औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई में अवैध रेत उत्खनन में लगी पोकलेन मशीन और मोटर बोट जब्त की गई। निरीक्षण के दौरान ग्राम जुगपुरा के नदी घाट पर 1 पोकलेन एक्सकेवेटर मशीन तथा 1 मोटर बोट अवैध उत्खनन करते हुए पाई गई।