बिल्सी: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर बिल्सी के एसडीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक
Bilsi, Budaun | May 11, 2026 बिल्सी (बदायूँ) में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एसडीएम राजेश कुमार सिंह और नायब तहसीलदार बदन सिंह ने नगर के ऐतिहासिक श्री महाकालेश्वर कुटी मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया।प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और लोक कल्याण की कामना के लिए मंदिर पहुँचकर विशेष पूजा-अर्चना की।