केकड़ी: आर्य समाज मंदिर केकड़ी में साप्ताहिक यज्ञ के साथ मातृत्व दिवस का आयोजन, मां के प्रति कृतज्ञता व सम्मान का संकल्प लिया गया
Kekri, Ajmer | May 10, 2026 आर्य समाज मंदिर में रविवार को साप्ताहिक यज्ञ के पश्चात मातृत्व दिवस का आयोजन रविवार को शाम 5 बजे किया गया।इस अवसर पर उपस्थित आर्यजनों ने माता के महत्व व उनके द्वारा दिए जाने वाले संस्कारों पर प्रकाश डाला।कहा कि ईश्वर के पश्चात सृष्टि में सबसे सर्वश्रेष्ठ स्थान माता का ही है। माता अपनी संतान में न केवल उच्च संस्कार भरती है।