बीना: रिफाइनरी की सुरक्षा से खिलवाड़, बीना रिफाइनरी नो डेवलपमेंट जोन में धड़ल्ले से अवैध निर्माण, प्रशासन का नोटिस भी बेअसर
Bina, Sagar | Jun 25, 2026 यही है वो जगह! बीपीसीएल बीना रिफाइनरी की बाउंड्री वाल से महज कुछ मीटर की दूरी पर कंपनियां बेखौफ अस्थाई आवास और प्लांट्स बना रही हैं। शासन ने सुरक्षा के मद्देनजर 5 किलोमीटर का नो डेवलपमेंट जोन घोषित किया था। रिफाइनरी की सुरक्षा दीवार से 1 किलोमीटर के अंदर तो किसी भी तरह का स्थाई या अस्थाई निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित है। 25 जून को नहीं हटाया गया निर्माण।