नवादा: शहर के नगर थाना के समीप वट सावित्री पूजा को लेकर सुहागिन महिलाओं की लगी भारी भीड़
Nawada, Nawada | May 26, 2025 सोमवार दोपहर 12:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई की नवादा शहर के नगर थाना के समीप वट सावित्री पूजा को लेकर सुहागिन महिलाओं की भारी भीड़ लग गई। इस दौरान महिलाओं ने बरगद वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी आयु की कामना की। पूजा के दौरान महिलाओं का उत्साह देखते बन रहा था। सोलह सिंगार कर महिलाएं सुबह से ही पूजा करने के लिए पहुंचने लगी थी।