गोपालगंज: बसडिला गांव में आधी रात महादलित परिवार की झोपड़ी में लगी आग, घर का सामान जलकर राख, पुलिस जांच में जुटी
नगर थाना क्षेत्र के बसडिला गांव में गुरुवार की आधी रात एक महादलित परिवार की झोपड़ी में आग लगने से अफरातफरी मच गई। बताया जाता है कि अर्जुन मांझी का परिवार खाना खाकर सो रहा था, तभी अचानक झोपड़ी में आग लग गई। किसी तरह परिवार के लोग बाहर निकलकर अपनी जान बचा सके, लेकिन घर का सारा सामान और अर्जुन मांझी का ठेला जलकर राख हो गया। स्थानीय सरपंच अशोक प्रसाद ने शुक्रवार